Lucknow News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
लखनऊ, अगस्त 8 -- Lucknow News: सुनील तिवारी, संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह रैथा रोड स्थित छठामील तिराहे के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक दस फीट दूर जा गिरा और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है मृतक की पहचान 36 वर्षीय राम कृष्ण, पुत्र अशरफी लाल, निवासी कछौना पतसेनी चौराहा, थाना कछौना, जिला हरदोई के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राम कृष्ण शनिवार सुबह लगभग 8:30 बजे बाइक से जा रहे थे कि तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने फौरन पुलिस और एंबुलेंस को इसकी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.