लखनऊ, सितम्बर 30 -- Lucknow News: गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर सेक्टर-25 के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-6 विकासनगर निवासी जीत (14) पुत्र गुड्डू आठवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद जीत चार दोस्तों के साथ दो बाइक से घूमने गया था। पुलिस का कहना है कि घूमने के बाद सभी घर लौट रहे थे। रात 12.30 बजे इंदिरानगर सेक्टर-25 चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि टक्कर से बाइक पर सवार जीत और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों को ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कह...