Lucknow News: तेज बारिश से आधे शहर की बत्ती गुल, कई इलाकों में पानी को तरसे लोग
लखनऊ, सितम्बर 1 -- Lucknow News: राजधानी में मंगलवार को हुई तेज बारिश ने बिजली सप्लाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने, ट्रांसफार्मर फुंकने, ब्रेकडाउन और अंडरग्राउंड केबल फाल्ट होने के कारण घंटों बिजली गुल रही। सुबह से शुरू हुआ बिजली कटौती का सिलसिला देर रात तक जारी रहा, जिससे आधी आबादी को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। शाम को बिजली न रहने से पानी की मोटरें न चलने के कारण पेयजल का गहरा संकट खड़ा हो गया। परेशान उपभोक्ताओं ने टोल-फ्री नंबर 1912 और स्थानीय अधिकारियों को फोन किए, लेकिन सुनवाई न होने से नाराज दर्जनों नागरिक उपकेंद्रों पर पहुंच गए और जमकर विरोध दर्ज कराया। पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप
इंदिरानगर में समस्या इंदिरानगर सेक्टर-8 स्थित महिला पॉलीटेक्निक के पास विशालकाय पेड़ बिजली लाइन पर गिरने से पांच घंटे सप्लाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.