Lucknow News: तेज बारिश के कारण शाम को बिजली ठप, पानी को तरसे लोग
लखनऊ, अगस्त 21 -- Lucknow News: राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश के कारण बिजली सप्लाई ठप हो गई। गोमतीनगर, इंदिरानगर, जानकीपुरम सहित बड़े इलाके में ब्रेकडाउन और ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इससे देर रात तक अंधेरा छाया रहा। ऐशबाग के शीतलखेड़ा में दोपहर दो बजे ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे शाम सात बजे तक बिजली गुल रही तो घरों में पानी नहीं आया। यूपीआईएल उपकेंद्र के निवाजखेड़ा, रानीगंज में रात में दो घंटे बिजली गुल रही। अलीगंज और फैजुल्लागंज के गायत्री नगर, रुक्मणि नगर, गोकुल कॉलोनी, केशव नगर सहित कई इलाके में बिजली गुल रही। वहीं लेसा के इक्का स्टैंड और लखनऊ विश्विद्यालय उपकेंद्र में सुबह 5:45 बजे बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे मोहन मेकिंग रोड, राजीव नगर, शबाब मार्केट, कुतुबपुर, रामाधीन सिंह रोड, बरौलिया, तकिया मुंशीगंज,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.