लखनऊ, जुलाई 22 -- Lucknow News: मोहनलालगंज। संवाददाता सर्वर खराबी के चलते मोहनलालगंज तहसील में तीसरे दिन भी खतौनी नही निकली। तहसील का खतौनी काउंटर बंद रहा। जिसकों लेकर वकीलों व खतौनी लेने आये किसानों में नाराजगी देखने को मिली।सर्वर की समस्या के चलते बीते तीन दिनों से मोहनलालगंज तहसील का खतौनी काउंटर बंद पड़ा है। लोगों को खतौनियां नही मिल पा रही है। खतौनी काउंटर पर सर्वर डाउन व साइट नही चल पाने का पम्पलेट चस्पा है। जिसके चलते दूर दराज गांवों से खतौनी निकालने के लिए तहसील आने वाले किसानों को बैंरग वापस लौटना पड़ रहा है। किस दिन से खतौनी मिलेगी उसकी जानकारी भी कोई नही दे पा रहा है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: सर्वर खराबी के चलते दो दिनों से नही मिल पा रही खतौनियां इस समय किसान खाद के लिए फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराने के लिए खतौनी निकलवान...