Lucknow News: तीन मंजिला मकान में लगी आग, गृहस्थी और स्कूटी जली
लखनऊ, अक्टूबर 19 -- Lucknow News: पीजीआई के एल्डिको उद्यान दो में रविवार रात व्यवसायी विजय प्रताप सिंह के तीन मंजिला मकान में आग लग गई। आग सबसे पहले मकान के निचले फ्लोर पर लगी। देखते ही देखते वहां रखा सामान जल गया। लपटें ऊपर की मंजिल तक भी पहुंच गईं। एलईडी टीवी, फ्रिज, फर्नीचर और गृहस्थी के सामान के साथ वहां खड़ी स्कूटी भी जल गई। गनीमत रही कि आग रसोई में रखे गैस सिलेंडर तक नहीं पहुंच सकी। वर्ना बड़ा धमाका व हादसा हो सकता था। आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता था। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया। पीड़ित परिजनों का आंकलन है कि करीब 35 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। रक्षा खंड स्थित एल्डिको उद्यान-2 निवासी व्यवसायी विजय प्रताप सिंह रविवार रात 11 बजे परिवार के साथ अपने भाई के घर गए थे। इसी दौरान उनके मकान आद्या विल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.