Lucknow News: तीन भर्तियों में 7 दिसंबर को व्यक्तिगत सुनवाई का मौका
लखनऊ, नवम्बर 23 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन भर्तियों में शर्तों के साथ शामिल किए गए अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत सुनवाई के साथ प्रमाण पत्र मिलान का मौका दिया है। पशुपलान विभाग में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के 49 पदों पर भर्ती में शर्तों के साथ शामिल तीन अभ्यर्थियों को 7 दिसंबर को सुनवाई व प्रमाण पत्र मिलान का मौका दिया गया है।आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया की ओर से इस संबंध में सोमवार को सूचना जारी की गई। परिवहन प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर भर्ती में शर्तों के साथ शामिल 39 अभ्यर्थियों को भी 7 दिसंबर को ही सुनवाई के लिए बुलाया गया है। सहायक स्टोर कीपर व सहायक ग्रेड तीन के 200 पदों पर भर्ती में शर्तों के साथ शामिल 19 अभ्यर्थियों को भी 7 दिसंबर को सुनवाई के लिए आयोग कार्यालय में बुलाया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.