लखनऊ, अगस्त 24 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में आजमगढ़ व मेरठ के प्रमुख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रालोद के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कांग्रेस के नेता व आजमगढ़ निवासी साजिद खान आजमी, राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय संगठन महासचिव व मेरठ के निवासी तरुण गुप्ता व सचिन तरार को उनके कई समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि साजिद खान आजमी के पार्टी से जुड़ने से रालोद आजमगढ़ व पूर्वांचल में मजबूत होगी और संगठन को नई ताकत भी मिलेगी। वहीं तरुण गुप्ता व सचिन तरार के आने से पार्टी पश्चिम उप्र व मेरठ में मजबूत होगी। पार्टी में शामिल नेताओं ने वादा किया कि वह किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

हिंदी हिन्दु...