लखनऊ, जुलाई 28 -- Lucknow News: बुकिंग की बात कहकर मामा के घर से निकला एसयूवी चालक संदीप यादव शनिवार रात से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। रविवार को उसकी एसयूवी बीबीडी इलाके में प्लॉट में लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया। पिता की तहरीर पर बीबीडी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। छोटा भरवारा निवासी संदीप यादव पत्नी व चार बच्चों के साथ रहते हैं। वह किराए की एसयूवी चलाते हैं। पिता राम गोपाल के मुताबिक 24 जुलाई को संदीप एसयूवी लेकर गया था। पिता ने रात में फोन किया तो संदीप ने बताया कि वह सवारी लेकर कानपुर आया है। इसके बाद 25 जुलाई को वह बाराबंकी के देवां रोड पर रहने वाले मामा मदन के यहां पहुंच गया था। कुछ देर मामा के घर ठहरने के ...