लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: बकाया गृह कर की वसूली के लिए नगर निगम ने मंगलवार को जोन-5 और जोन-6 में बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की। बार-बार सूचना देने और पत्राचार के बावजूद गृह कर जमा नहीं करने पर जोन-5 में दो भवन सील किए गए, जबकि जोन-6 में पांच बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सरोजनी नगर प्रथम वार्ड स्थित 400 केवी विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय (भवन संख्या जीबी-26 एवं जीबी-27) पर 3,84,47,005.28 रुपये गृहकर बकाया है। वहीं, नादरगंज स्थित मंडलीय ड्रग वेयरहाउस के प्रशासनिक कार्यालय पर 14,79,869 रुपये बकाया होने पर उसे भी सील कर दिया गया। यह कार्रवाई सहायक नगर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई।जोन-6 में चार भवन सीलजोन-6 में जोनल अधिकारी अमरजीत यादव के नेतृत्व में कर अधीक्षक विजय शंकर और ...