Lucknow News: तिहरे हत्याकांड के आरोपी का मकान सील, अब चलेगा बुलडोजर
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: सरकारी रास्ते और नजूल की जमीन पर बना मिला मकान, नोटिस जारी कर ध्वस्तीकरण की होगी कार्रवाई आसपास की इमारतों की भी शुरू हुई जांच, नजूल विभाग ने निकलवाया सरकारी जमीन का नक्शा
आरोपी का मकान सरकारी जमीन पर बना मिला लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सहादतगंज में तीन लोगों की हत्या के आरोपी के मकान पर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को प्राधिकरण के दस्ते ने आरोपी के मकान को सील करा दिया। जांच में मकान सरकारी रास्ते और नजूल की जमीन पर बना मिला है। अब नियमानुसार नोटिस जारी करने के बाद मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सरकारी जमीन पर हुए अन्य अवैध निर्माण भी जांच के दायरे में आ गए हैं। एलडीए की टीम मंगलवार शाम जांच-पड़ताल के बाद मौके पर पहुंची और मकान को सील करा दिया। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.