लखनऊ, अगस्त 17 -- Lucknow News: बीकेटी। गोहना कला गांव निवासी सीकू रैदास की (35) की सोमवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक शौच के लिए घर से निकला था। किनारे पर पैर फिसलने से युवक तालाब में डूब गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर युवक को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

महिला पर हमला बकाया रुपया मांगने पर तवे से हमला लखनऊ, संवाददाता। जानकीपुरम में पड़ोसी ने बकाया रुपए मांगने के विरोध पर महिला पर लोहे के तवे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। साथ ही तेजाब से हमला करने की धमकी दी। हमले के बाद पीड़िता बेहोश होकर गिर पड़ी। गुडंबा पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकीपुरम सेक्टर एच निवासी अनिल सिंह की पत्नी रिंकू ...