Lucknow News: तालाब की जमीन पर मस्जिद व मदरसे का निर्माण, नोटिस जारी
लखनऊ, अक्टूबर 22 -- Lucknow News: भदेसुवा में सरकारी जमीन के कुछ हिस्से में चर्च का निर्माण मिलने के बाद अब खुजौली में मस्जिद व मदरसे का कुछ हिस्सा तालाब की जमीन पर बना हुआ मिला है। ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व टीम की जांच में खुलासा हुआ। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की जांच रिपोर्ट पर मोहनलालगंज तहसीलदार न्यायिक की कोर्ट में बेदखली का मुकदमा दर्ज हुआ है। कोर्ट ने मस्जिद व मदरसे के निगरानी करने वालों को नोटिस जारी की है। पूरे मामले की सुनवाई तहसीलदार न्यायिक 29 अक्तूबर को करेंगे। खुजौली गांव में ग्रामीणों ने 9 सितम्बर को तालाब की जमीन पर कब्जा करके मदरसे व मस्जिद के कुछ भाग पर पक्का निर्माण कराये जाने की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की थी। पूरे मामले की जांच राजस्व टीम को सौंपी गई। राजस्व टीम ने जांच में पाया की तालाब की जमीन पर 0.030 हेक्टयर य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.