Lucknow News: ताड़ीखाना रेलवे क्रासिंग पर बनाए जाएंगे ओवरब्रिज
लखनऊ, सितम्बर 1 -- Lucknow News: डालीगंज-सीतापुर रेल खंड पर ताड़ीखाना-सेक्टर क्यू अलीगंज रोड पर स्थित रेलवे क्रासिंग(ताड़ीखाना क्रासिंग) नंबर आठ और नौ पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। दोनों पर ही 763.40-763.40 मीटर लंबे ब्रिज बनेंगे, जो कि दो लेन के होंगे। इस रेल खंड पर रोजाना 50 के आसपास ट्रेनों की आवाजाही होती है, जिसके कारण अधिकतर समय तक क्रासिंग बंद रहती है। यहां सड़क संकरी होने के कारण ट्रेन के गुजरने के दौरान क्रासिंग बंद रहने पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जब क्रासिंग खुलती है तो लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने दोनों ही क्रासिंग पर आरओबी बनवाए जाने की मांग लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और क्षेत्रीय विधायक नीरज बोरा के सामने रखी। इस पर दोनों की तरफ से आरओबी निर्माण का प्रस्ताव शासन के पास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.