Lucknow News: ढाबों के सामने रात में हाईवे पर खड़े हो रहे ट्रक
लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: लखनऊ- हरदोई हाईवे पर स्थानीय थाना क्षेत्र में करीब एक दर्जन ढाबे खुल गए हैं। इसमें से अधिकतर के पास ट्रक सहित अन्य वाहनों को खड़ा करने की सुविधा नहीं है। क्योकि, यह हाईवे से ठीक सटे हुए बने हैं। ऐसे में रात को खाना खाने के लिए ट्रक चालक जब रुकते हैं तो अपने ट्रक हाईवे पर ही खड़ा कर दे रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। हरदोई हाईवे पर प्रति दिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में ढाबों के सामने हाईवे पर किनारे की तरफ रात में खड़े ट्रकों से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। ट्रक किनारे खड़े होने से वहां हाईवे भी संकरा हो जाता है। काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भी दोपहिया वाहनों से आवाजाही इस हाईवे से होती है। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार से वाहन चलते हैं। ऐसे में जरा सी भी चूक से हाईवे के किनारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.