लखनऊ, जुलाई 23 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने गुरुवार को दिनभर चले जनसम्पर्क अभियान के दौरान बीमार कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना। शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का दायित्व लिया और आर्थिक सहायता व बेहतर उपचार का भरोसा दिलाया।

डॉ सिंह का सहयोग पहले डॉ सिंह ने सरसवां, अर्जुनगंज में कैंसर से जूझ रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहित से मुलाकात कर उनके बेहतर उपचार में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने राजकुमार के दोनों बच्चों की एक वर्ष की शिक्षा-शुल्क वहन करने की घोषणा की और उनकी पुत्री के डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने में भी सहयोग का विश्वास दिलाया। अर्जुनगंज क्षेत्र में आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ चुकी रिद्धिमा गौतम की जानकारी मिलने पर उन्होंने दो दिनों के भीतर...