लखनऊ, नवम्बर 5 -- Lucknow News: नोएडा स्थित डाटा सेंटर पार्क के लिए अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्टेप-इलेवन लिमिटेड (एईएसएसईएल) को विद्युत वितरण लाइसेंस देने के मामले में उपभोक्ता परिषद ने कंपनी के जवाब पर आपत्तियां दाखिल की हैं। परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने गुरुवार को राज्य नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार और सदस्य द्वय संजय कुमार सिंह व गिरीश कुमार वैश्य से मुलाकात कर इस संबंध में प्रत्यावेदन सौंपा।

परिषद की आपत्तियां और कंपनी का जवाब अदाणी ग्रुप द्वारा उपभोक्ता परिषद की आपत्तियों के जवाब में यूपीईआरसी के समक्ष दाखिल किए गए प्रत्युत्तर की प्रति उपभोक्ता परिषद को भी भेजी गई। जवाब का परीक्षण करने के बाद परिषद ने पाया कि कई महत्वपूर्ण कानूनी, वित्तीय एवं तकनीकी सवालों पर कंपनी ने स्पष्ट और बिंदुवार जवाब देने के बजाय सामान्य एवं गोल...