लखनऊ, अक्टूबर 18 -- Lucknow News: डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच सरकारी और निजी अस्पतालों के ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की मांग 15 से 20 फीसदी तक बढ़ गई है। केजीएमयू, लोहिया, बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु समेत विभिन्न अस्पतालों के ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की जरूरत बढ़ी है। खासतौर पर निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए इनकी मांग अधिक आ रही है। डेंगू के गंभीर मरीजों में प्लेटलेट्स की संख्या घट सकती है। लेकिन हर मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत नहीं होती। डॉक्टर मरीज की हालत, रक्तस्राव और जांच रिपोर्ट के आधार पर फैसला लेते हैं। प्लेटलेट्स की संख्या कम होने पर घबराने के बजाय चिकित्सकीय निगरानी जरूरी है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि डेंगू को लेकर घबराएं नहीं। सभी बुखार डेंगू नहीं होते हैं। बुखार होने पर प्लेटलेट्स काउंट कम हो सकते हैं। लिहाजा...