Lucknow News: डेंगू के 13 नए मरीज मिले, पांच इलाकों में बढ़े केस
लखनऊ, अक्टूबर 23 -- Lucknow News: राजधानी में डेंगू के 13 नए मरीज मिले हैं। इनमें इंदिरानगर के पांच, चंदरनगर के चार, अलीगंज के दो और रेडक्रॉस क्षेत्र के दो मरीज शामिल हैं। वहीं, फैजुल्लागंज क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हनुमंतनगर और गाजीपुर बलराम के 70 घरों में सर्वेक्षण किया। लोगों को जरूरी दवाएं, क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस पैकेट वितरित किए गए। साथ ही साफ-सफाई और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के निर्देश पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आसमा ने आशा और एएनएम की टीम के साथ सर्वेक्षण कराया। गाजीपुर बलराम में मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 23 लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। यह भी पढ़ें- Lucknow News: डेंगू बुखार अब 11 दिन तक सता रहा स्वास्थ्य विभाग के कार्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.