लखनऊ, अक्टूबर 19 -- Lucknow News: राजधानी में डेंगू के आठ नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इंदिरानगर में तीन, सिल्वर जुबली क्षेत्र में दो और चंदरनगर, अलीगंज व टुड़ियागंज में एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, जलभराव और संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने फैजुल्लागंज क्षेत्र में सर्वेक्षण और दवाओं के वितरण का अभियान चलाया। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के निर्देश पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आसमा के नेतृत्व में आशा और एएनएम की टीम ने जुगल विहार कॉलोनी और नंदा फार्म में 55 घरों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया। इस दौरान लोगों को जरूरी दवाएं, क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस पैकेट वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: डेंगू से मरीज बेहाल, 20 फीसदी प्लेटलेट्स की मांग बढ...