लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: नवागत पुलिस उपायुक्त यातायात अर्पित विजयवर्गीय शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने समीक्षा बैठक कर जाम में सुधार, नियमों का पालन और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर जोर दिया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद डीसीपी ट्रैफिक ने कार्यालयों का निरीक्षण किया। कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव के अलावा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुधार के जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और सेफ सिटी परियोजना से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तकनीकी संसाधनों के माध्यम से यातायात निगरानी और प्रबंधन की स्थिति को परखा। डीसीपी ट्रैफिक ने कहा, यातायात व्यवस्था में सुधार, नियमों का प्रभा...