लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: बंथरा इलाके में गुरुवार की शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने साइकिल सवार कक्षा छह की छात्रा प्रियांशी उर्फ मनु (13) को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा की मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने उसका शव बनी मोहान रोड पर रख सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उधर, दुर्घटना के बाद वाहन समेत भाग रहे डीसीएम चालक को लोगों ने दबोच कर उसे खूब पीटा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया और ग्रामीणों को शांत कराया। बंथरा के मिर्जापुर निवासी रामसहाय की बेटी प्रियांशी (13) बेती स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ती थी। गुरुवार शाम करीब पांच बजे वह बाजार से होकर साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान बनी मोहान रोड स्थित शिवानी स्कूल के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने ...