लखनऊ, अक्टूबर 14 -- Lucknow News: प्रमुख संवाददाता, लखनऊ मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी निगरानी में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को निष्पक्ष, निर्विघ्नन, शुचितापूर्ण, नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित ढंग सम्पन्न कराएं। एसपी गोयल ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा की तैयारियों की जानकरी हासिल की। इस दौरान उन्होंने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान, जल संचय-जन भागीदारीः कैच द रेन-2026 तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन-उत्तर प्रदेश की प्रगति की भी समीक्षा की। पीईटी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि परीक्षा में सम्मिलित हो...