लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: तेलीबाग इलाके में दो चोर ने एक कार का शीशा तोड़ दिया। फिर कार को स्टॉर्ट करने की कोशिश की, लेकिन कार में लगी क्रूज कंट्रोल डिवाइस के चलते गाड़ी स्टॉर्ट नहीं हो सकी। यही नहीं कार का सायरन भी तेजी से बजने लगा। इस पर सो रहे परिजन जाग गए। उन लोगों ने पड़ोसियों की मदद से मौके से भाग रहे एक चोर को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी को पीजीआई पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। तेलीबाग के नेपालगंज निवासी पीड़ित रवि सिंह के मुताबिक उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। सोमवार तड़के दो युवक पहुंचे। उन लोगों ने चालक और स्टेयररिंग की ओर से शीशा तोड़ दिया। फिर कार में अंदर जाकर उसे स्टॉर्ट करने की कोशिश की। पर, कार में क्रूज कंट्रोल डिवाइस लगी थी। इस वजह से रवि की कार स्टॉर्ट नहीं हुई, बल्कि कार में छेड़छाड़ के...