लखनऊ, अगस्त 25 -- Lucknow News: राजधानी में बिजली सप्लाई की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। मंगलवार को लेसा के इक्का स्टैंड उपकेंद्र में अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट हो गया। इससे करीब एक लाख आबादी को बिजली-पानी की किल्लत झेलना पड़ा। वहीं तेज बारिश के कारण नगराम के 150 से अधिक गांव की बत्ती गुल रही। इसके अलावा इंदिरानगर सेक्टर-25, आरडीएसओ सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी दिक्कत हुई। लेसा के इक्का स्टैंड उपकेंद्र में मंगलवार सुबह सात बजे अचानक अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आ गया। इससे मोहन मेकिंग रोड, मनकामेश्वर मंदिर, शबाब मार्केट, कुतुबपुर, रामाधीन सिंह रोड, बरौलिया, तकिया मुंशीगंज, कलेक्टरगंज, मौसमगंज, गोकर्णनाथ रोड, इंद्रपुरी, बाबू वाली गली, गुरुद्वारा रोड, इक्का स्टैंड, बाबूगंज, पन्नालाल रोड, जोशी टोला और नेहरू नगर जैसे बड...