Lucknow News: डालीगंज जैन मंदिर श्रद्धा से मनाया गया तप कल्याणक
लखनऊ, नवम्बर 13 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। डालीगंज जैन मंदिर में आचार्य सुबल सागर महाराज के सानिध्य में चल रहे पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शुक्रवार को 'तप कल्याणक' श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आदि प्रभु के 'अन्नप्राशन' (प्रथम खीर ग्रहण) से हुआ। इसके बाद युवराज आदिकुमार की भव्य बारात निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जिसके बाद विधि-विधान से दीक्षा कल्याणक की क्रियाएं संपन्न हुईं। मीडिया प्रभारी पार्श्व कुमार जैन ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे 'ज्ञान कल्याणक' मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: भगवान आदिनाथ के जन्म पर गूंजे बधाई गीत, निकाली गई शोभायात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.