लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: मोहनलालगंज के सिसेंडी में हुई घटना, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मोहनलालगंज, संवाददाता।

घटना का विवरण मोहनलालगंज के सिसेंडी में शराब के नशे में गालियां देने से रोकना बुजुर्ग पिता को भारी पड़ गया। गालियां देने से डांटा तो आरोपी बेटे ने पिता की गर्दन पर चाकू से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। पिता को घायल देख आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। छोटा बेटा ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग पिता को पहले मोहनलालगंज के निजी अस्पताल ले गया, जहां से उनकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

परिवार की प्रतिक्रिया सिसेंडी के उत्तरगांव निवासी बाबूलाल (60) का बेटा शिव कुमार शुक्रवार को शराब के नशे में घर पर पहुंचा। शिव कुमार जोर-जोर से गालिया...