लखनऊ, नवम्बर 7 -- Lucknow News: लखनऊ। यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन एक बार फिर डग्गामार बसों और टैक्सियों के विरुद्ध अभियान शुरू करने जा रहा है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के सभी 120 डिपो और 20 क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के अलावा 2 केंद्रीय कार्यशालाओं के निगम अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को डग्गामार भगाओ, परिवहन निगम बचाओ का ज्ञापन अभियान कार्यक्रम 11 से 20 नवंर दिया जाएगा। इसी क्रम में यूनियन के संयोजक जसवंत सिंह ने बताया कि अब प्रदेश के सभी जिलाधिकारी के माध्यम से 11 नवंबर से 20 नवंबर तक के बीच 19 नवंबर को लखनऊ क्षेत्र की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन सौंपा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...