लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी के कैलाशा एन्क्लेव में मकान बनवा रहे बैंक मैनेजर से ठेकेदार पर 29.84 लाख रुपये लेकर काम अधूरा छोड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आईसीआईसीआई बैंक में मैनेजर महेश शुक्ला के कैलाशा एन्क्लेव में निर्माणाधीन मकान की फिनिशिंग के लिए वास्तु राम कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार अर्चित तिवारी को ठेका दिया था। काम 30 लाख रुपये में तय हुआ था। महेश ने बताया कि 8 मार्च तक आरोपी को 28.84 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। इसके बाद जब वह घर पहुंचे तो देखा कि काम आधा-अधूरा पड़ा है। कई जगह पेंट, टाइल्स और इलेक्ट्रिक का काम शुरू ही नहीं हुआ था। आरोप है कि जब महेश ने काम अधूरा होने पर सवाल किया तो अर्चित ने पुराने एग्रीमेंट को रिवाइज करने की ब...