लखनऊ, अगस्त 18 -- Lucknow News: केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में सोमवार रात मरीजों और उनके तीमारदारों से दवा उपलब्ध कराने के नाम पर कथित तौर पर रकम वसूलने का मामला सामने आया। ट्रॉमा सेंटर चौकी इंचार्ज ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ा। दोनों दलाल ट्रॉमा सेंटर परिसर में मरीजों और तीमारदारों से संपर्क कर दवाइयां उपलब्ध कराने के नाम पर रुपये लेते थे। पुलिस ने दोनों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनके पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। दवा की दलाली करने वाले दोनों संदिग्ध ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों पर नजर रखते थे। जरूरतमंद मरीज या तीमारदार मिलने पर उनसे दवाइयां बाहर से दिलाने की बात कही जाती थी। आरोप हैं कि इसके बाद उन्हें मेडिकल चौराहा स्थित एक निजी मेडिकल स्टोर से दवाइयां उपलब्ध कराई जाती थीं। बद...