Lucknow News: ट्रॉमा में इलाज नहीं मिला, दलाल मरीज को निजी अस्पताल ले गए
लखनऊ, नवम्बर 15 -- Lucknow News: केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में रात में गंभीर मरीजों को बेड न मिलने का हवाला देकर रेफर किया जा रहा है। ऐसे में इलाज के लिए भटक रहे मरीजों के तीमारदार दलालों के निशाने पर आ रहे हैं। आरोप हैं कि दलाल निराश परिजनों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराने का रास्ता दिखा रहे हैं। मजबूरी में तीमारदार मरीजों को निजी अस्पताल ले जा रहे हैं, जहां उनसे मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है। इटौंजा निवासी रामकिशोर मिश्रा को लिवर की बीमारी है। बेटे सतेंद्र के मुताबिक शनिवार देर रात करीब 11 बजे झटके आने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। पंजीकरण के बाद किसी तरह कैजुअलिटी ले गए। यहां स्ट्रेचर पर मरीजों को इलाज मुहैया कराया जा रहा था। मरीजों का दबाव था। आरोप है कि वहां मौजूद स्टाफ ने ऑक्सीजन बेड खाली नहीं होने की बात कहकर रामकिशोर को बलरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.