लखनऊ, सितम्बर 7 -- Lucknow News: लखनऊ में ध्वनि प्रदूषण और तेज-कर्कश आवाज पर रोक लगाने के मकसद से ट्रैफिक पुलिस ने अभियान में सोमवार तक 100 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए हैं। ट्रैफिक पुलिसकर्मी अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर को दोपहिया वाहनों से उतारने के लिए मिस्त्री साथ में लेकर चल रहे है। अब तक डीसीपी के नेतृत्व में चौराहे-तिराहे और मुख्य मार्गो पर 865 वाहनों की चेकिंग की गई। इनमें 140 दोपहिया वाहनों के चालान काटे गए और आठ सीज किए गए। यातायात पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा कि निर्धारित मानकों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: ई-ऑटो पर नंबर और क्यूआर कोड न होने पर डीलर भी जिम्मेदार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...