Lucknow News: ट्रेन की चपेट में आने से कारीगर की मौत
लखनऊ, सितम्बर 3 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। मड़ियांव के भिठौली रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार सुबह एक चाउमीन कारीगर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार भिठौली खुर्द निवासी शादाब (24) भिठौली क्रॉसिंग के पास चाउमीन का ठेला लगाता था और वहीं रुकता भी था। भाई इश्तियाक ने बताया कि घर से दुकान थोड़ी दूरी पर ही है। बुधवार रात 11 बजे वह शादाब से मिलने गया था, फिर वापस लौट गया। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे भिठौली क्रॉसिंग की दूसरी तरफ जानकीपुरम क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद एक युवक ने शव की पहचान कर इश्तियाक को बताया। इश्तियाक ने पहुंचकर भाई के रूप में शिनाख्त की। इश्तियाक ने बताया कि हादसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.