लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: लखनऊ। अलीगंज में गुरुवार देर शाम रेलवे लाइन पार करते समय ई-रिक्शा चालक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीतापुर के सदरपुर निवासी शुभम (18) पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास झोपड़पट्टी में दादी कमला देवी और छोटे भाई सत्यम के साथ रहता था और ई-रिक्शा चलाता था। चाचा अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने फोन कर सूचना दी। उन्होंने शुभम की शिनाख्त की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...