Lucknow News: ट्रेनों में खोए और गिरे 312 फोन बरामद, लौटाए गए
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: लखनऊ। जीआरपी अनुभाग लखनऊ पुलिस ने ट्रेनों, प्लेटफार्मों और रेलवे स्टेशन परिसर में गिरे और खोए हुए 312 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके स्वामियों को लौटा दिया। बरामद फोन की अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये है । पुलिस अधीक्षक जीआरपी अनुभाग लखनऊ, रोहित मिश्रा ने पुलिस लाइन सभागार में इन फोनों को उनके स्वामियों को लौटाया। सभी मल्टीमीडिया फोन हैं। अपना खोया हुआ मोबाइल फोन पा कर लोगों के चेहरे खिल उठे। विदित हो कि एसपी ने जनसुनवाई में प्राप्त खोए/गिरे मोबाइल फोन से संबंधित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए फोन ढूंढने के लिए सर्विलांस टीम व थानों पर टीम गठित की। बरामदगी के लिए अभियान चलाया गया। टीमों ने अलग-अलग राज्यों एवं प्रदेश के अलग-अलग जिलों से विभिन्न कंपनियों के कुल 312 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.