लखनऊ, सितम्बर 4 -- Lucknow News: पारा थाना क्षेत्र में नारायणपुर रोड पर आतिश मिल के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग जा रहे 16 वर्षीय बाइक सवार छात्र को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हरदोइया निवासी तनिष लोधी (16) पुत्र बबलू लोधी शुक्रवार को बाइक से बिना हेलमेट लगाए कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था। नारायणपुर रोड पर आतिश मिल के पास मोड़ से मुख्य सड़क पर आते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तनिष की बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तनिष गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद राहगीर और ग...