Lucknow News: ट्रक के सामने आने से कार डिवाइडर से टकराई
लखनऊ, सितम्बर 21 -- Lucknow News: नगराम मोड़ के पास रविवार देर रात विपरीत दिशा से अचानक सामने आए ओवरलोड ट्रक से बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक और महिला जख्मी हो गए। डिवाइडर से टकराने के बाद कार के दरवाजे जाम हो गए। राहगीरों और पुलिस ने मशक्कत के बाद दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला। निगोहां थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि प्रयागराज निवासी शावक कार से प्रयागराज जा रहे थे। पीजीआई के पास उसने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही अवनी को लिफ्ट दी थी। दोनों प्रयागराज की ओर जा रहे थे। नगराम मोड़ के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा ओवरलोड ट्रक अचानक कार के सामने आ गया। ट्रक से बचने के प्रयास में चालक ने कार मोड़ी, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.