लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: लखनऊ। पीजीआई में टप्पेबाजों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब टप्पेबाजों ने गोमतीनगर स्थित विद्युत पोषण खंड-प्रथम में तैनात कार्यालय अधीक्षक को निशाना बनाया। टैक्सी में बैठने के दौरान उनका पर्स पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायबरेली निवासी बृजेंद्र कुमार मिश्रा गोमतीनगर में विद्युत पोषण खंड-प्रथम में कार्यालय अधीक्षक द्वितीय के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि दो जुलाई को वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। उतरेठिया शहीद पथ के नीचे प्राइवेट टैक्सी में बैठने के दौरान किसी टप्पेबाज ने भीड़ का फायदा उठाकर उनका पर्स निकाल लिया। यह भी पढ़ें- ट्रेन में महिला यात्री का पर्स चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर पर्स में 9,020 रुपये नकद, आधार कार्ड, विभागीय पहचान पत्र, ड्राइविंग ...