लखनऊ, नवम्बर 6 -- Lucknow News: ऑलमाइटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज की विशाल खंड-3 शाखा में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को कक्षा-11 के विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में विज्ञान वर्ग के शम्स खान ने वाणिज्य वर्ग के कुणाल वर्मा को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता का आयोजन खेल प्रशिक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विजेता शम्स खान को बधाई दी। साथ ही उपविजेता कुणाल वर्मा का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अगली प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन के लिए अधिक मेहनत करने की प्रेरणा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...