Lucknow News: टेक्ट्रो रिजर्व और फाल्कन क्लब की जीत, सेमीफाइनल की तस्वीर साफ
लखनऊ, अगस्त 9 -- Lucknow News: लखनऊ जिला फुटबॉल लीग में चौक स्टेडियम पर रविवार को खेले गए मुकाबलों में टेक्ट्रो रिजर्व और फाल्कन क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में टेक्ट्रो रिजर्व ने स्पोर्ट्स कॉलेज को 2-0 से शिकस्त दी। मैच की शुरुआत से ही टेक्ट्रो रिजर्व ने आक्रामक रणनीति अपनाई और विपक्षी टीम के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया। टीम के फॉरवर्ड प्रभो ने 15वें मिनट में शानदार फिनिशिंग करते हुए गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद स्पोर्ट्स कॉलेज ने स्कोर बराबर करने के लिए कई अटैक किए, लेकिन टेक्ट्रो रिजर्व की डिफेंस लाइन ने मजबूत मार्किंग करते हुए उनके प्रयासों को नाकाम कर दिया। प्रभो ने ही 45वें मिनट में दूसरा गोल दागकर अपनी टीम की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद टेक्ट्रो रिजर्व ने बढ़त कायम रखते हुए मुकाबला अपने नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.