लखनऊ, जुलाई 5 -- Lucknow News: लखनऊ,संवाददाता। सरोजनीनगर स्थित हाउसिंग सोसाइटी निवासी टीवी सीरियल स्क्रिप्ट राइटर मनीषा सिंह से चार लोगों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 1.09 करोड़ रुपये हड़प लिए। डीसीपी दक्षिणी अमित आनंद के आदेश पर कृष्णानगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।मनीषा ने वर्ष 2023 में पारिवारिक मित्र संग कृष्णा नगर के मानस नगर निवासी अश्विनी पांडेय उनके घर आया था। बातों ही बातों में उसने उन्हें अपना प्लाट बेचने की बात कही थी। इस पर सौदा तय हो गया था। उन्होंने प्लाट खरीदने के लिए एक लाख रुपये एडवांस में दिए थे। मगर कुछ दिन बाद उसने सौदा रद कर दिया और एडवांस दी गई रकम शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर दो लोगों से 37 लाख ठगे उसने बताया कि उसका बेटा आशीष शेयर मार्केट म...