Lucknow News: टीबी कर्मचारी संघ ने मांगा बोनस-इंक्रीमेंट और करवाचौथ पर छुट्टी
लखनऊ, अक्टूबर 28 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। दीपावली से पूर्व वेतन के साथ बोनस और इंक्रीमेंट सहित करवाचौथ में महिला कर्मचारियों को छुट्टी देने की मांग यूपी टीबी कर्मचारी संघ ने की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को इस संबंध में ज्ञापन भेजा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र ने कहा कि कोविड संक्रमण के दौरान भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत तैनात टीबी कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना काम किया था। बावजूद इसके, इन कर्मचारियों को त्योहारों पर भी बोनस नहीं मिलता। इससे कर्मचारियों में भारी निराशा है। उन्होंने राज्य कर्मचारियों की तरह संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी बोनस के साथ ही इंक्रीमेंट का लाभ दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को कहां रहेगी छुट्टी, स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.