Lucknow News: टायर फटने पर खंभे से टकराई एसयूवी, दो महिलाओं की मौत और सात जख्मी
लखनऊ, अक्टूबर 19 -- Lucknow News: बीकेटी के चंद्रिकादेवी मंदिर से मुंडन संस्कार करके लौट रहे परिवार की एसयूवी का टायर फट गया। बेकाबू गाड़ी खंभे से टकरा गई। हादसा सैरपुर इलाके में सोमवार शाम को हुआ, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। निगोहां निवासी सभी घायलों को राम सागर मिश्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो घायलों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा मलिहाबाद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत हो गई। सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कोरी ने बताया कि सोमवार शाम चार बजे रैथा लोधमऊ के पास आउटर रिंग रोड पर तेज रफ्तार एसयूवी का टायर फट गया। एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। भीषण हादसे में एसयूवी सवार नौ लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घायलों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.