लखनऊ, नवम्बर 20 -- Lucknow News: शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार मोहनलालगंज हरिकंशगढ़ी के पास अल्ट्राटेक गिट्टी प्लांट के सामने अचानक आए डंपर में पीछे से टकरा गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रक और डंपर के बीच में फंसकर कार पिचक गई। कार में सवार पांच लोग अंदर लहूलुहान फंस गए। सूचना पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने चार लोगों को निकालकर पीजीआई एपेक्स ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। वहीं, कार की पिछली सीट पर बैठी वकील की बेटी समीक्षा (20) को कार और ट्रक के केबिन का हिस्सा काटकर डेढ़ घंटे बाद निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान कुछ देर के लिए रायबरेली हाईवे पर यातायात संचालन बंद रहा।

हादसे का घटनाक्रम मोहनलालगंज इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वृंदावन के सेक्टर छह निवासी वकील राजेश सिंह की प...