लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: ममतामयी झुनझुनु वाली दादी जी के दो दिवसीय झूला उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को दादी के मनमोहक भजन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गये। 'नाचो गाओ खुशी मनाओं झूमो रे सब आज दादी आई है...' जैसे भजनों पर श्रद्धालु आनंद में झूम उठे। निरालानगर स्थित होटल रेंगनेंट धूमधाम से आयोजित झूला उत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ दादी मां की पूजा से हुई। श्री नारायणी चरित्र मानस महामंगल पाठ हुआ। शाम को भजन संध्या में हैदराबाद की प्रियंका गुप्ता ने भजनों की वर्षा की। श्री दादी परिवार की ओर से आयोजित झूला उत्सव में पूरे दिन दादी मां के भक्त छप्पन भोग, सवामानी और पवन मिश्रा ने भजन सुनाकर दादी को खूब रिझाया। इस पावन अवसर पर दादी परिवार के संरक्षक विधायक डा नीरज बोरा, महामंत्री सुनील तुलस्यान, भारत भूषण गुप्ता, संजीव अग्रवाल, पुष्पा डालमिया,...