लखनऊ, जुलाई 31 -- Lucknow News: विशेष संवाददाता,लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा है कि जो भाजपा का साथी, वो रामघाती-महापापी है। भाजपा 'अवध एक्सप्रेस' से सत्ता में आई थी, 'अयोध्या एक्सप्रेस' से उसकी वापसी तय है। उन्होंने कहा कि दानपात्र में हाथ डालने वाले भाजपाई और उनके संगी-साथियों के खिलाफ 'दानपात्र' के साथ सपा के सांसदों ने संसद के सामने जो सांकेतिक प्रदर्शन किया, उसे देखकर शर्मिंदगी में डूबे भाजपाई लोग, सबसे निगाह चुराकर चुपके से आते-जाते देखे गए।अखिलेश यादव ने कहा कि जनता कह रही है, हम उदार हृदय भारतीय लोग, भाजपाइयों की सौ क्या हजार चोरी भी माफ कर देते लेकिन धर्म के पैसे चुराने का महापाप हम कभी माफ नहीं करेंगे। यह भी पढ़ें- अयोध्या चढ़ावा चोरी पर संसद में 'ड्रामा', प...