Lucknow News: जैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने केजीएमयू को दिया स्पाइनल बोर्ड
लखनऊ, जुलाई 9 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। सड़क दुर्घटना व अन्य हादसों के पीड़ितों के उपचार के लिए गुरुवार को चंदा रानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से केजीएमयू ट्रामा सेंटर को कॉस्मोकेयर स्पाइनल बोर्ड विद स्पाइनल स्ट्रैप व हेड इमोबिलाइजर दान स्वरूप भेंट किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के मुख्य संयोजक सिद्धार्थ जैन, डॉ प्रेमराज, डॉ अमिय अग्रवाल व डॉ जिया उपस्थित रहे। डॉक्टरों ने बताया कि सड़क दुर्घटना या अन्य गंभीर हादसों में जिन मरीजों की रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) में चोट या फ्रैक्चर होता है, उन्हें बिना अतिरिक्त नुकसान पहुंचाए इमरजेंसी से वार्ड या अन्य विभाग में सुरक्षित स्थानांतरित करने के लिए इस स्पाइनल बोर्ड की अत्यंत आवश्यकता होती है। यह उपकरण मरीज की रीढ़ व गर्दन को स्थिर रखते हुए सुरक्षित शिफ्टिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.