लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अवर अभियंता के 1536 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसमें सम्मिलित अवर अभियंता यांत्रिक के 1156 और अवर अभियंता विद्युत के 380 पद हैं। आवेदन के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले पात्र होंगे। आवेदन ऑनलाइन आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर ऑनलाइन लिए जाएंगे।

आवेदन और परीक्षा की जानकारी सम्मलित अवर अभियंता यांत्रिक के 1156 पदों के लिए आवेदन 3 से 25 नवंबर तक लिए जाएंगे। इसमें 2 दिसंबर तक संशोधन किया जा सकेगा। सम्मलित अवर अभियंता विद्युत के 380 पदों के लिए 6 से 27 नवंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। इसमें 4 नवंबर तक संशोधन किया जा सकेगा। भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 25 रुपये है। भूगर्भ जल विभाग, कारागार प्रशासन एवं सुधार, राज्य सड़क परिवहन निगम, सिंचाई एवं जल स...