लखनऊ, सितम्बर 5 -- Lucknow News: राजधानी में यातायात का दबाव कम करने और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अगले आदेश तक भारी वाहनों के आवागमन की नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत कानपुर रोड से आने वाले भारी वाहन अब जुनाबगंज के बजाए दरोगा खेड़ा से होकर गुजरेंगे। ऐसे में तत्काल प्रभाव से दरोगा खेड़ा पर भी जुनाबगंज की तर्ज पर भारी वाहनों की नो-एंट्री व्यवस्था लागू रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, भारी वाहनों के लिए जुनाबगंज से लागू डायवर्जन और नो-एंट्री व्यवस्था को समाप्त कर दरोगा खेड़ा मार्ग पर ट्रायल शुरू किया जा रहा है। अब कानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन जुनाबगंज के बजाए दरोगा खेड़ा होते हुए किसान पथ या आउटर रिंग रोड की ओर जा सकेंगे, जिससे मुख्य मार्गों पर अनावश्यक यातायात का दबाव कम हो सके।प्रयोग सफल होने पर स्थायी होगी व्यवस्था...