Lucknow News: जीजीआईसी में मनी तुलसीदास जयंती
लखनऊ, अगस्त 18 -- Lucknow News: लखनऊ, कार्यालय संवाददाता लोकरंग फाउंडेशन एवं अवध भारती संस्थान की ओर से मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विकास नगर में गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा,प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित और डॉ. रामबहादुर मिश्र ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। प्रो.सूर्य प्रसाद दीक्षित ने तुलसीदास के साहित्य और लोकमंगल की भावना पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने कहां के पथिक..और सावन गीत प्रस्तुत किए तथा दोहावली सुनाई। लोकरंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को तुलसी साहित्य से जोड़ना है। इस मौके पर शिक्षिकाएं और अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तुलसी जयंती पर आज, होंगे सास्कृतिक कार्यक्रम यह भी पढ़ें- 'आचार्य द्विवेदी के तुलसी' पर साहित्यकारों में विमर्श यह भी पढ़ें- Lakhimpur...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.